logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फतेहपुर: मोजमाबाद में स्कूल वाहन पलटी, 6 बच्चे घायल

फतेहपुर: मोजमाबाद में 04.05.2026 को करीब 12:30 बजे थाना हुसैनगंज क्षेत्र के ग्राम मोजमाबाद में एक स्कूल की मैजिक वाहन संख्या UP 71 N 0995 अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में वाहन में सवार 6 बच्चे हल्की चोटें आई हैं।

पीआरबी 6264 के माध्यम से सूचना मिलने पर पीआरबी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी हुसैनगंज भेजा गया। सभी बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन समय रहते राहत कार्य होने से बड़ा हादसा टल गया।

23
693 views

Comment