टिकमगढ़: जनसुनवाई में 98 आवेदनों का निराकरण निर्देश
टिकमगढ़: जिला मुख्यालय के संयुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह ने आमजनता से प्राप्त शिकायतों और समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में कुल 98 आवेदन पत्रों पर सुनवाई की गई। इनमें पेंशन, उपचार सहायता, खाद्यान्न पर्ची न मिलने, गरीबी रेखा में नामांकन, सीमांकन, विधवा तथा दिव्यांग पेंशन, राहत राशि वितरण और जाति प्रमाण पत्र जैसे विभिन्न विषय शामिल थे। अधिकारियों को 10 दिवस में सभी आवेदनों का निराकरण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।