logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आगरा: दशहरा के बाद टूटी सड़क निर्माण अधूरा, लोग नाराज़

आगरा: गुडरी, खटीपाड़ा, लोहामंडी क्षेत्रों में दशहरा के समय तोड़ी गई सड़क का निर्माण लगभग 6 महीने बाद भी अधूरा है, जिससे स्थानीय निवासियों में काफी नाराज़गी है। ठेकेदार गौरव शर्मा द्वारा सड़क को तोड़ने के बाद कार्य पूरा नहीं किया गया है, जिससे इलाके में धूल, कीचड़ और गड्ढों की समस्या उत्पन्न हो गई है। यह स्थिति बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए विशेष रूप से खतरनाक बन गई है।

स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित विभाग को शिकायतें और ईमेल भेजकर समस्या से अवगत कराया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासन की इस लापरवाही के कारण क्षेत्रवासियों में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे।

1
190 views

Comment