logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचकूला में सर्व समाज ने आयोजित की विजय संकल्प महासभा

पंचकूला: सर्व समाज पंचकूला ने नगर निगम चुनाव के मद्देनजर विजय संकल्प महासभा का आयोजन किया। इस सभा को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संबोधित किया। उन्होंने पंचकूला की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी 10 मई को भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल की जीत सुनिश्चित होगी और भाजपा पंचकूला में विकास की नई गति प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस महासभा में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, पूर्व मंत्री कवर पाल गुज्जर, भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल समेत कई स्थानीय नेता और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे। भाजपा प्रत्याशी श्यामलाल बंसल ने अपने और सभी पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की और पंचकूला को आधुनिक एवं व्यवस्थित शहर बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई। सर्व समाज के प्रतिनिधि अमित जिंदल ने भारी जनसमूह का स्वागत किया और सभी से भाजपा प्रत्याशियों को जीताने का अनुरोध किया।

इस कार्यक्रम में जैन, सूद, ब्राह्मण, पंजाबी, शिरडी सांई, कमाऊं, गुर्जर, वाल्मीकि, सिख, ज्वैलरी एसोसिएशन, सैनी, छठ पूजा समिति, फार्मा सेल, गढ़वाल सभा, उत्तराखंड जागृति मंच, बैरागी समेत कई समाजों के प्रतिनिधि मौजूद थे। इसके अलावा कलका की विधायक शक्ति रानी शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, महिला नेत्री बनतो कटारिया और पंचकूला के अन्य स्थानीय दिग्गज नेता भी मंच पर उपस्थित थे।

0
35 views

Comment