बढ़नी PHC में 100 दिवसीय टीवी अभियान के तहत X-रे कैंप आयोजित
बढ़नी PHC के अंतर्गत ग्राम पंचायत धनोरा मुस्तकाम में 100 दिवसीय ट्यूबरकुलोसिस (टीवी) अभियान के तहत शनिवार को X-रे कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में धूम्रपान करने वाले, निम्न BMI वाले, शराब पीने वाले, शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीजों के साथ-साथ एक सप्ताह से अधिक खांसी, बलगम या खून आने वाले सभी संभावित मरीजों का एक्स-रे किया गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर के CHO आकाश राणा ने आशाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए कैंप में आने के लिए प्रेरित किया।
वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक वीरेंद्र प्रताप पुरी ने बताया कि टीवी एक आम बीमारी है जिसे समय पर इलाज से पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। बढ़नी PHC के अधीक्षक डॉक्टर अविनाश चौधरी ने कहा कि शासन की मंशा अधिक से अधिक लोगों का एक्स-रे कराकर टीवी रोगियों का शीघ्र उपचार सुनिश्चित करना है। बढ़नी PSC के अंतर्गत लगभग 32 गांवों में इस प्रकार के X-रे कैंप आयोजित किए जाएंगे। CHO आकाश राणा और आशाओं द्वारा नियमित फॉलो-अप कर मरीजों की बलगम जांच भी की जाती है।