पंचकूला पुलिस ने हैदराबाद से साइबर ठग गिरफ्तार किया
पंचकूला: साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हैदराबाद से पाथुकर मुरली कृष्ण नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। वह फर्जी कंस्ट्रक्शन कंपनी के तहत बैंक खाते खुलवाकर 80,09,500 रुपये की ठगी में शामिल था। इससे पहले सौरभ कुमार, मैनपुरी का निवासी, भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
पिंजौर के 70 वर्षीय रिटायर्ड सुपरवाइजर ने शिकायत की थी कि ठगों ने खुद को TRAI, CBI और महाराष्ट्र पुलिस का अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर उसे डराया-धमकाया। इसके बाद कई किस्तों में रकम उनके खातों में ट्रांसफर करवाई गई। पुलिस ने फर्जी दस्तावेज और रेंट एग्रीमेंट भी बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। डीसीपी अमरिंदर सिंह ने जनता को सावधान करते हुए कहा कि सरकारी एजेंसी व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट नहीं करती और संदिग्ध कॉल मिलने पर 1930 पर सूचना दें।