कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघों की मौतों को लेकर विरोध
कान्हा टाइगर रिजर्व : कान्हा टाइगर रिजर्व में लगातार बाघों की मौत हो रही है। आज पुनः करई घाट, किसली रेंज में एक बाघ का शव पाया गया है, जो चिंता और दुख का विषय है।
कान्हा प्रबंधन द्वारा इस मामले में कई बहाने बनाए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है। इस लापरवाही के खिलाफ पत्रकार धरने पर बैठने का निर्णय लिया है ताकि प्रशासन को जवाबदेह बनाया जा सके।