भोपाल कोचिंग डायरेक्टर को बंधक बनाकर 2 करोड़ की वसूली
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां शुभ्रा आईएएस स्टडी कोचिंग की डायरेक्टर शुभ्रा रंजन को उनके पूर्व छात्र प्रियंक शर्मा ने बंधक बनाकर करीब 2 करोड़ रुपये वसूल लिए। प्रियंक शर्मा ने भोपाल में नया कोचिंग सेंटर खोलने का झांसा देकर शुभ्रा रंजन को दिल्ली से बुलाया और यहां एक फ्लैट में उन्हें बंधक बना लिया।
प्रियंक शर्मा ने दबाव बनाकर शुभ्रा रंजन के बैंक खाते से ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए बड़ी रकम निकालवाई। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था, लेकिन पुलिस की तेज कार्रवाई के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया है कि आरोपी भेल के रिटायर्ड अधिकारी का बेटा है और पूरे मामले का मास्टरमाइंड वही है। पुलिस जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस घटना में कोई और भी शामिल था या नहीं।