भावनगर मंडल ने बोटाद और जूनागढ़ पर निःशुल्क शीतल पेयजल वितरण किया
भावनगर : पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल ने 04 मई, 2026 को बोटाद एवं जूनागढ़ रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए निःशुल्क शीतल पेयजल वितरण की व्यवस्था की। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अतुल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बोटाद स्टेशन पर विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों के लिए ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया गया, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता श्री चौहान महेशभाई पोपटभाई का सहयोग मिला।
जूनागढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 1 और प्रतीक्षालय हॉल में भी यात्रियों के लिए निःशुल्क शीतल पेयजल वितरण किया गया, जिसमें जूनियर चेम्बर इंटरनेशनल (JCI) संस्था का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस सेवा को भावनगर मंडल के वाणिज्य विभाग के निरीक्षक, टिकट चेकिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से संचालित किया। मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्री दिनेश वर्मा ने इस पहल को यात्रियों के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया।