logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री-श्याम-निषाद-जी-का-हुआ-भव्य-स्वागत

कटनी में श्याम निषाद का भव्य स्वागत, कई स्थानों पर हुए कार्यक्रम

कटनी। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय और सभी के प्रिय श्याम निषाद के भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बनने पर रविवार को जिले में भव्य स्वागत कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

पहला स्वागत कार्यक्रम सुबह 11 बजे आधारकाप 3 नंबर पुलिया, आधारकाप में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर अपनी खुशी जाहिर की।

इसके बाद दोपहर 1:30 बजे बरगवां में नरेश बर्मन के निवास पर दूसरा कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां स्वागत के साथ-साथ भोजन कार्यक्रम भी रखा गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने मिलकर उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्याम निषाद को शुभकामनाएं दीं।

तीसरा कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में संपन्न हुआ, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और समाज के हित में कार्य करने पर चर्चा भी हुई।

दिन का चौथा और अंतिम कार्यक्रम सुभाष चौक पर व्यापारी संघ द्वारा आयोजित किया गया। यहां भी श्याम निषाद का जोरदार स्वागत किया गया और पटाखों व ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यक्रम को उत्सव का रूप दिया गया।

इस अवसर पर श्याम निषाद ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज और संगठन के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे और गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा को प्राथमिकता देंगे।
संवाददाता//
आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद (पत्रकार)
#7509747686

1
662 views

Comment