संसारपुर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भव्य उत्सव आयोजित
संसारपुर (बांकेगंज) : भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड एवं ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में संसारपुर गांव में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। बांकेगंज मंडल उपाध्यक्ष अंकिता सौरभ गुप्ता के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस दौरान पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी की जागरूक जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के वक्ताओं ने कहा कि देश की जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की नीतियों पर विश्वास जताते हुए भाजपा को समर्थन दिया है। यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व और पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता का परिणाम है। पलिया विधानसभा के विधायक रोमी साहनी के प्रतिनिधि वेद प्रकाश शर्मा, जिला मंत्री राकेश अर्कवंशी, मंडल अध्यक्ष रामानुज मिश्रा सहित अन्य कई भाजपा नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की और "भारत माता की जय" व "भाजपा जिंदाबाद" के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बनाया। अंत में सभी ने संकल्प लिया कि पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का प्रयास जारी रहेगा।