खैरथल: रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
खैरथल हीरालाल भूरानी
समीपवर्ती राजकीय महाविद्यालय मुंडावर में 4 अप्रैल 2025 से चल रहे रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। समापन समारोह में प्रो. सतीश कुमार वर्मा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न कौशलों के बारे में जानकारी दी और अनजान जगहों व व्यक्तियों से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम प्रभारी प्रो. नूरजमा खां ने छात्राओं को जीवन की कठिन परिस्थितियों का साहसपूर्वक सामना करने एवं संघर्ष का मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था करते हुए 'परिंडा लगाओ परिंदा बचाओ' अभियान शुरू किया। इस अवसर पर श्रीमती सीमा देवी, दिनेश कुमार भूटानी और राहुल भी उपस्थित थे।