logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खानपुर कलां: भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं का औद्योगिक भ्रमण

खानपुर कलां: भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग की एमबीए प्रथम वर्ष की 30 छात्राओं के लिए एल पी एस बोसार्ड प्राइवेट लिमिटेड में औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को वास्तविक औद्योगिक कार्यप्रणाली से परिचित कराना और उनके सैद्धांतिक ज्ञान तथा व्यावहारिक अनुभव के बीच की दूरी को कम करना था। इस भ्रमण में डॉ. मीनाक्षी कट्याल और डॉ. प्रियंका ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

कंपनी के अधिकारियों ने छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें कंपनी की कार्यप्रणाली, संगठनात्मक संरचना, तथा फास्टनिंग और लॉजिस्टिक्स उद्योग में इसकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विभागाध्यक्ष प्रो अंशु भारद्वाज ने बताया कि छात्राओं को सप्लाई चेन मैनेजमेंट, इन्वेंट्री सिस्टम, गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रियाओं और आधुनिक तकनीकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। उद्योग विशेषज्ञों के साथ इंटरैक्टिव सत्र में छात्राओं ने अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए। प्रो भारद्वाज ने कहा कि यह भ्रमण छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक और उपयोगी सिद्ध हुआ। इस अवसर पर सुभाष बल्हारा भी उपस्थित थे।

17
809 views

Comment