logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जबलपुर: सीता नवमी पर मातृशक्तियों ने आदर्शों का स्मरण किया

जबलपुर: सीता नवमी के पावन अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद की मातृशक्तियों ने माता सीता के प्राकट्य दिवस को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन की निर्धारित रीति-नीति के अनुसार गरिमामय वातावरण में हुआ, जिसमें धर्म, संस्कृति और नारी शक्ति के आदर्शों का सुंदर संगम देखा गया। जिला मंत्री राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष शोभा तिवारी और जिला संयोजिका सुषमा पासी ने विधिवत पूजा, अर्चन और माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम में जिला सहसंयोजिका उषा पटेल ने माता सीता के पावन व्यक्तित्व, त्याग, समर्पण और बलिदान पर उद्बोधन दिया। उन्होंने मां सीता को धैर्य, मर्यादा और सहनशीलता की मिसाल बताया और कहा कि उनका जीवन सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। जिला पदाधिकारी विनीता मिश्रा, नीतू संघी, मधुदेवी सिंह, सुलोचना दुबे, मीरा इंदुरख्या और गरिमा विश्वकर्मा सहित अनेक मातृशक्तियों की उपस्थिति रही। इस आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ समाज में संस्कार, एकता और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश दिया।

1
0 views

Comment