logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जबलपुर: धार्मिक आपत्तिजनक वीडियो पर कड़ी कार्रवाई की मांग

जबलपुर: विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने गोहलपुर थाने में अफरोज पठान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अफरोज पठान, जो दुर्गा चौक, सिंधी कैंप का निवासी है, ‘‘Total Pathan’’ और ‘‘Ali ka Deewana’’ नामक इंस्टाग्राम पेज पर आपत्तिजनक और भड़काऊ वीडियो पोस्ट करता है। हाल ही में उसने जगत गुरु रामभद्राचार्य जी के नेत्रहीन होने का मज़ाक उड़ाते हुए वीडियो साझा किया, जिसे हिंदू समाज की भावनाओं पर चोट माना गया है।

शिकायत में यह भी उल्लेख है कि अफरोज पठान ने बाबरी विवाद से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें कहा गया था कि ‘‘जब हमारा दौर आएगा तो मस्जिद तामीर कर लेंगे।’’ इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश बताया गया है। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। गोहलपुर थाना पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है और जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है और संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

4
60 views

Comment