logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

युवक ने लगाई फांसी, घर के आंगन में लटका मिला शव

हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर पिलही गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार रामपुर पिलही गांव निवासी रोहित पुत्र स्वर्गीय सुखराम ने अपने घर के आंगन में सरिया के जाल में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना ग्राम प्रधान सचान यादव द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए विच्छेदन गृह भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

13
1310 views

Comment