logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धामनोद में करणी सेना ने शासकीय अस्पताल को कूलर और स्ट्रेचर दान किया

धार : धार जिले के धामनोद में करणी सेना के अध्यक्ष विशाल मंडलोई के नेतृत्व में सभी करणी सैनिकों ने एक सराहनीय सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में शासकीय अस्पताल को कूलर और स्ट्रेचर दान किए गए और मरीजों को फल वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता करणी के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करणी सेवा धामनोद के अध्यक्ष ठाकुर विशाल सिंह मंडलोई एवं BMO डॉ. कीर्ति बोरासी ने की। इस मौके पर BMO डॉ. कीर्ति बोरासी, डॉ. कार्तिक सिंह चौहान, डॉ. जगदीश देवड़ा सहित कई चिकित्सा स्टाफ मौजूद थे। लायंस क्लब धामनोद के राजेश पारीक, वरिष्ठ पत्रकार मनीष छाबड़ा और समाजसेवी सन्नी जाट को सम्मानित किया गया। करणी सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में सेवा विधि प्राधिकरण के मनोज नाहर, मनीष छाबड़ा, राजेश पारीक, पत्रकार दीपक शिंदे, करणी सैनिक पियूष विश्वकर्मा और अंतिम शिंदे का विशेष योगदान था। अध्यक्ष ठाकुर विशाल सिंह मंडलोई ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश दिया।

38
1326 views

Comment