धामनोद में करणी सेना ने शासकीय अस्पताल को कूलर और स्ट्रेचर दान किया
धार जिले के धामनोद में करणी सेना के सभी सैनिकों ने एक सराहनीय सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व करणी सेना के अध्यक्ष ठाकुर विशाल सिंह मंडलोई ने किया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह डोडिया और अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू के आह्वान पर करणी सेना के सभी सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में शासकीय अस्पताल को कूलर और स्ट्रेचर दान किया गया तथा जच्चा-बच्चा वार्ड के मरीजों को फल वितरण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत माता करणी के पूजन और दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर BMO डॉ. कीर्ति बोरासी, डॉ. कार्तिक सिंह चौहान, डॉ. जगदीश देवड़ा, डॉ. सचिन पाटीदार, डॉ. अनीशा जिराती, डॉ. श्वेता सावले, डॉ. रश्मि सोलंकी, डॉ. मोनिका चौहान सहित चिकित्सा स्टाफ की उपस्थिति रही। लायंस क्लब धामनोद के राजेश पारीक, वरिष्ठ पत्रकार मनीष छाबड़ा एवं समाजसेवी सन्नी जाट का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में सेवा विधि प्राधिकरण के मनोज नाहर, मनीष छाबड़ा, राजेश पारीक एवं पत्रकार दीपक शिंदे, करणी सैनिक पियूष विश्वकर्मा, अंतिम शिंदे का विशेष योगदान रहा। करणी सेना के पदाधिकारी सोनू गांधी, राहुल गोयल, आशीष मंडलोई, आनंद सिंह ठाकुर, सन्नी जाट, मनोज जाट समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। करणी सेना अध्यक्ष ठाकुर विशाल सिंह मंडलोई ने आयोजन की सफलता पर सभी को बधाई दी और सेवा, समर्पण व मानवता का संदेश दिया।