logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

थरियांव: नेशनल हाईवे-2 पर सघन चेकिंग अभियान चला

थरियांव: पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के आदेश पर थाना थरियांव क्षेत्र के सीतापुर के समीप नेशनल हाईवे-2 पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सी सी टीम प्रभारी सतीश पवार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने हाईवे पर गुजरने वाले वाहनों को रोककर गहन जांच की।

चेकिंग के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई। पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी। सी सी टीम प्रभारी सतीश पवार ने बताया कि यह अभियान अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर रोक तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

14
675 views

Comment