logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमेठी: महिला ने मारपीट व इज्जत पर हमले का आरोप लगाया

अमेठी: जामो थाना क्षेत्र के दखिनवारा गांव की महिला श्यामपती पत्नी रामजीत रैदास ने पुलिस अधीक्षक अमेठी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने रात साढ़े 11 बजे घर का दरवाजा तोड़कर लाठी-डंडों से उसे और उसकी सास को पीटा। साथ ही इज्जत पर हमला करने का भी आरोप लगाया गया है।

श्यामपती ने बताया कि पति भी अब उसे घर से निकाल रहा है और तीन बच्चों के साथ कहां जाए समझ नहीं पा रही है। उसने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह बच्चों के साथ आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएगी। महिला ने पहले भी थाने में प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन न्याय नहीं मिलने पर एसपी के पास शिकायत की है। अभी आरोपों की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है।

0
567 views

Comment