logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचकूला: उपायुक्त ने समाधान शिविर में जिलावासियों की समस्याएं सुनी

पंचकूला: उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में गांव रत्तेवाला के राजेश द्वारा रास्ते पर कूड़ा ककरट हटवाने की मांग पर बीडीपीओ बरवाला को कल शाम तक रास्ता साफ कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव गवाही, भोज नंगल की दयावती की लिंक रोड निर्माण में अधूरे हिस्से के कारण कटाव से मकान की नींव कमजोर होने की समस्या पर पीडब्लयूडी के कार्यकारी अभियंता को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा।

उपायुक्त ने कुल पांच जिलावासियों की समस्याएं सुनी और सभी संबंधित अधिकारियों को बिना विलंब के समाधान करने के निर्देश दिए ताकि जिला प्रशासन की सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने बताया कि हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन होता है, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते हैं और प्राथमिकता के आधार पर नागरिकों की शिकायतों का निस्तारण करते हैं। इस अवसर पर नगराधीश जागृति सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

0
0 views

Comment