कोटा: विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारों का सम्मान समारोह
कोटा: विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कमला उद्यान कोटा में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी पत्रकार बंधुओं का केंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी द्वारा तिलक, पटका एवं उपहार देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने सेवा केंद्र की आध्यात्मिक आर्ट गैलरी का अवलोकन किया और उसकी सराहना की। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने अपने संबोधन में पत्रकारिता की स्वतंत्रता और उसके महत्व पर बल दिया। उन्होंने पत्रकारों को राजयोग मेडिटेशन से जुड़ने का आह्वान किया ताकि वे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाए रख सकें। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को ईश्वरीय ब्रह्माभोजन कराया गया।