logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्योपुर: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कूप मरम्मत कार्य जारी

श्योपुर: कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरचनाओं की मरम्मत एवं निर्माण कार्य जारी है। इस अभियान के अंतर्गत ग्राम सोठवा, बगरवा एवं सेसईपुरा में सार्वजनिक कूपों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कार्य किए जा रहे हैं।

परियोजना अधिकारी मनरेगा श्री विक्रम जाट ने बताया कि कूप मरम्मत से प्राचीन जल स्त्रोतों का संरक्षण होगा, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। यह कार्य जल संसाधनों के संरक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।

16
915 views

Comment