logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खानपुर कलां: भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं का औद्योगिक भ्रमण

खानपुर कलां: भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के एमबीए प्रथम वर्ष की 30 छात्राओं के लिए एल पी एस बोसार्ड प्राइवेट लिमिटेड में औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को वास्तविक औद्योगिक कार्यप्रणाली से अवगत कराना था ताकि वे अपने सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव के बीच की दूरी को कम कर सकें।

भ्रमण के दौरान छात्राओं का मार्गदर्शन डॉ. मीनाक्षी कट्याल और डॉ. प्रियंका ने किया। कंपनी के अधिकारियों ने छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें कंपनी की कार्यप्रणाली, संगठनात्मक संरचना, फास्टनिंग एवं लॉजिस्टिक्स उद्योग में उसकी भूमिका की विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं ने सप्लाई चेन मैनेजमेंट, इन्वेंट्री सिस्टम, गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रियाओं तथा आधुनिक तकनीकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की और उद्योग विशेषज्ञों के साथ इंटरैक्टिव सत्र में अपने प्रश्नों के समाधान भी प्राप्त किए।

डॉ. मीनाक्षी कट्याल ने बताया कि यह भ्रमण छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक और उपयोगी रहा, जिससे उन्हें कॉर्पोरेट कार्यप्रणाली की बेहतर समझ मिली और वे भविष्य में प्रबंधकीय भूमिकाओं के लिए तैयार होंगी। इस अवसर पर सुभाष बल्हारा भी छात्राओं के साथ उपस्थित थे।

34
1330 views

Comment