logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्वालियर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन जारी

ग्वालियर: ग्वालियर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदारी सुव्यवस्थित ढंग से जारी है। जिले में 2,304 किसानों से कुल 1,78,361 क्विंटल गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। किसानों को अब तक लगभग 14.78 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। वर्तमान में जिले में 40 उपार्जन केंद्र संचालित हैं जहां किसानों को उनकी उपज बेचने में कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण जारी रखने के निर्देश दिए हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी अरविंद सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारियों ने करहिया समेत अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया। जिले में अब तक 14,447 किसानों ने पंजीयन कराया है तथा 8,403 किसानों ने स्लॉट बुकिंग कराई है, जिसे 23 मई तक बढ़ा दिया गया है। समर्थन मूल्य 2,625 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है। प्रत्येक केंद्र पर पेयजल, छाया, गुड़-चना, शरबत, छाछ, ओआरएस और प्राथमिक चिकित्सा किट की व्यवस्था की गई है।

30
848 views

Comment