logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भिण्ड: मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत लाड़ली उत्सव कार्यक्रम आयोजित

भिण्ड: मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत आज जिला पंचायत सभागार भिण्ड में लाड़ली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरोज बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती अंजू तोमर, परियोजना अधिकारी बरोही श्री परशुराम शर्मा, प्रभारी परियोजना अधिकारी भिण्ड शहरी श्रीमती सुलक्षणा चौरसिया, बाल संरक्षण अधिकारी श्री अजय सक्सेना सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं को मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के आश्वासन प्रमाण-पत्र एवं नवजात बालिकाओं को बेबी किट वितरित की गई। उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त बालिकाओं को लाड़ली केप, प्रशस्ती पत्र और लाड़ली उत्सव प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। श्रीमती अंजू तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि बेटियों के बिना समाज का विकास संभव नहीं है और बेटियों के अधिकारों की सुरक्षा घरों से शुरू होनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में लाड़ली लक्ष्मी वाटिका परिसर में जनप्रतिनिधियों और बालिकाओं द्वारा एक पेड़ लगाकर पौधारोपण भी किया गया।

47
803 views

Comment