logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भिण्ड में पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

भिण्ड: शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड में वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्रथम चरण के तहत ऑनलाइन पंजीयन 4 मई से 29 मई तक चलेगा, जिसमें इच्छुक विद्यार्थी अपनी पसंद के पाठ्यक्रमों का चयन कर सकते हैं। पंजीयन में सुधार की सुविधा 30 से 31 मई तक उपलब्ध रहेगी, इसके बाद मेरिट सूची जारी कर सीट आवंटन की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों के अनुसार पूरी की जाएगी। महाविद्यालय प्राचार्य ने बताया कि संस्थान में आधुनिक लैब, अनुभवी संकाय और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम छात्रों को उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षा प्रदान करते हैं। अभ्यर्थी तकनीकी शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dte.mponline.gov.in पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या महाविद्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 9 जून से 18 जून तक चलेगी, जिसमें पुनः पंजीयन, संशोधन और चॉइस फिलिंग का अवसर मिलेगा। इसके बाद संस्था स्तर की काउंसलिंग के माध्यम से रिक्त सीटों पर प्रवेश 4 जुलाई से 12 अगस्त तक किया जाएगा। महाविद्यालय में सिविल इंजीनियरिंग, मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस जैसे डिप्लोमा पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।

48
1057 views

Comment