logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भिण्ड: कलेक्टर ने अटेर के गेहूं खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया

भिण्ड: कलेक्टर ने विकासखण्ड अटेर के ग्राम दीनपुरा में भागवती और ग्राम रमा उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर उपस्थित किसानों से खरीदी प्रक्रिया एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। एसडीएम अटेर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी निरीक्षण में उपस्थित थे। कलेक्टर ने तौल, भंडारण एवं किसानों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा कर केन्द्र प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जाएं।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम रमा में जनगणना कार्य की प्रगति का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्रगणकों, पर्यवेक्षकों, चार्ज अधिकारियों एवं मास्टर ट्रेनरों से चर्चा कर ऐप के माध्यम से जनगणना कार्यों और मकान क्रमांकों के सत्यापन की जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का लॉग-इन सुनिश्चित करने और चार्ज अधिकारियों से प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

38
1104 views

Comment