बिलासपुर: प्रेस रिपोर्टर क्लब की मासिक बैठक में संगठन विस्तार की रणनीति
बिलासपुर: प्रेस रिपोर्टर क्लब की मासिक बैठक प्रदेश संरक्षक अनूप सोनी और प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान, अनुशासन और भविष्य की रणनीतियों पर गंभीर चर्चा हुई। प्रदेश, संभाग एवं जिला स्तर के कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने पत्रकारिता क्षेत्र के अनुभव साझा किए।
बैठक में नए जिलों में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, पत्रकार हित संरक्षण और सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी पर जोर दिया गया। जांजगीर, कोरबा, मुंगेली, महासमुंद सहित अन्य जिलों में संगठन गठन पर विचार हुआ। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार जिला स्तर की गतिविधियां संभागीय पदाधिकारियों की सहमति से ही शुरू होंगी। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट कार्य करने का संकल्प लिया।