भिण्ड में 50 दिवसीय योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम आयोजित
भिण्ड: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 50 दिन पूर्व भिण्ड जिले के जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में 50 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर भिण्ड के मार्गदर्शन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. नीलम कुशवाह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इसमें शासन द्वारा निर्धारित कॉमन योगा प्रोटोकॉल (सीवाईपी) के तहत 150 से अधिक नागरिकों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
आयुष विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों में लाभकारी आसनों एवं प्राणायामों के वैज्ञानिक तथा स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुँचाना और नागरिकों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बनाना था। सभी प्रतिभागियों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और दूसरों को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया।