तरवानी में गहराया जल संकट, ग्रामीणों में आक्रोश
जिला मंडला, तहसील निवास अंतर्गत ग्राम पंचायत डोभी के पोषित ग्राम तरवानी में इन दिनों भीषण जल संकट देखने को मिल रहा है। यह वही ग्राम है जो जनपद पंचायत नारायणगंज के अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य का गृह ग्राम भी है, इसके बावजूद यहां के ग्रामीण पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए परेशान हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव के अधिकांश हैंडपंप सूख चुके हैं और बचे हुए जल स्रोत भी पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहे हैं। महिलाओं और बच्चों को दूर-दूर तक पानी लाने के लिए जाना पड़ रहा है, जिससे दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
ग्राम के सूबे सिंह ऊईके ने बताया कि गांव में पानी की समस्या कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। गर्मी बढ़ने के साथ समस्या और विकराल रूप लेती जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की व्यवस्था की जाए, टैंकर भेजे जाएं और स्थायी समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएं, ताकि गांववासियों को राहत मिल सके।l