logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमेठीदुर्गापुर मार्ग पर हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

अमेठीदुर्गापुर मार्ग पर हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
गौरीगंज क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी 55 वर्षीय किसान दिलेराम की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना अमेठीदुर्गापुर मार्ग पर गुंगवाछ के पास हुई, जहां उनकी मोपेड को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दिलेराम ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
परिजनों के अनुसार, दिलेराम शनिवार शाम टीकरमाफी में एक रिश्तेदारी के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर शाम घर लौटते समय गुंगवाछ के पास उनकी मोपेड को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
राहगीरों की मदद से घायल दिलेराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई है। चूंकि घटना अमेठी क्षेत्र में हुई है, इसलिए अग्रिम विधिक कार्रवाई संबंधित थाने द्वारा की जाएगी। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
दिलेराम की असमय मृत्यु से परिवार में शोक की लहर है। पत्नी राजकुमारी, बेटे प्रियांशु तथा बेटियां संगीता व मंगिता गहरे सदमे में हैं।
UP Police Sp Amethi Amethi Amethi Police

6
1146 views

Comment