यूपी में 38 IAS अधिकारियों का तबादला, रिंकू सिंह को जालौन संयुक्त मजिस्ट्रेट नियुक्त
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने 8 जिलाधिकारियों समेत कुल 38 IAS अधिकारियों के तबादलों की घोषणा की है। इस्तीफा वापस लेने वाली रिंकू सिंह को जालौन संयुक्त मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के विशेष सचिव मधुसूदन को जिलाधिकारी देवरिया बनाया गया है।
हरदोई की सीडीओ सान्या छाबड़ा को हटाकर उनकी जगह नेहा बढ़वाल को हरदोई की सीडीओ नियुक्त किया गया है। इस तबादला सूची में कई अन्य अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिनकी जिम्मेदारी राज्य सरकार ने बदल दी है। रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी ने हरदोई से यह जानकारी दी।