हरदोई में नितिन अग्रवाल करेंगे फोर लेन सड़क का शिलान्यास
हरदोई : आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल 5 मई को खेतुई बालाजी मंदिर के निकट सुबह 10 बजे खेतुई बालाजी मंदिर से पिहानी चुंगी तक बनने वाले फोरलेन रोड का शिलान्यास करेंगे।
यह परियोजना शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस सड़क के बनने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और ट्रैफिक की समस्या में कमी आएगी।