मेडिकल स्टोर पर फायरिंग का वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालक पर फायरिंग और मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं।