शाहजहांपुर में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, दो गिरफ्तार
शाहजहांपुर: जलालाबाद थाना क्षेत्र के मेडिकल स्टोर पर फायरिंग और मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों संजय कुमार और शोभित सिंह को गिरफ्तार किया जबकि दो अन्य नितिन ठाकुर उर्फ कालू और अमित ठाकुर उर्फ खड़खड़ अभी फरार हैं।
राघवेन्द्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी कि चार लोगों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जलालाबाद पुलिस ने पुरैना मेन चौराहे के पास आरोपियों को पकड़ा। आरोपी के पास से अवैध .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।