जमशेदपुर: नशे में युवकों ने इंजीनियर मनीष कुमार को पीटा
जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-4 में 28 अप्रैल की रात नशे में धुत युवकों ने इंजीनियर मनीष कुमार की बेरहमी से पिटाई की। आरोपियों ने विरोध करने पर मनीष कुमार के साथ मारपीट की और उनके सोने की अंगूठी और चेन भी छीन ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
पीड़ित ने मानगो थाना में शिवा लोहार, सूरज कर्मकार, अविनाश कर्मकार, गोलू कर्मकार और अभय टोप्पो के खिलाफ मारपीट और छिनतई की शिकायत दर्ज कराई है। मनीष के भाई मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक अक्सर नशे की हालत में हंगामा करते थे और घटना की रात ऑटो में घूमते हुए उनके घर के सामने नशा कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।