घोसी सांसद राजीव राय के प्रयास से दोहरीघाट–औड़िहार मेमो ट्रेन सेवा को मंजूरी
घोसी लोकसभा क्षेत्र: वर्षों से लंबित दोहरीघाट–औड़िहार मेमो ट्रेन सेवा को रेलवे बोर्ड द्वारा आधिकारिक स्वीकृति मिल गई है। यह सेवा अब प्रतिदिन संचालित होगी, जिससे क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
यह उपलब्धि घोसी के लोकप्रिय सांसद श्री राजीव राय के सतत प्रयास और जनहित के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने रेल मंत्रालय को कई बार पत्र लिखे और संसद में भी इस मांग को मजबूती से उठाया। रेलवे अधिकारियों और मंत्रालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों से संपर्क कर उन्होंने स्वीकृति दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई।
रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार 65121/65122 दोहरीघाट–औड़िहार मेमो ट्रेन प्रतिदिन चलेगी, जिससे दोहरीघाट, मुरादपुर हाल्ट, अमिला, घोसी, कोपागंज, इंदारा, मऊ, दुल्लहपुर, जखनियां, सादात और औड़िहार के हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा। यह सेवा छात्रों, नौकरीपेशा, व्यापारियों, किसानों और आम नागरिकों के लिए सस्ती, सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराएगी तथा क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा और रोजगार में वृद्धि करेगी।