logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बलिया : बांसडीह में प्रसूता रूबी देवी की मौत पर हंगामा।

बलिया : बांसडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को प्रसूता रूबी देवी (28 वर्ष), पत्नी राकेश पटेल की मौत हो गई। रूबी देवी दोपहर लगभग दो बजे डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं, जहां एएनएम ने रात करीब आठ बजे उनका प्रसव कराया। प्रसव के बाद रूबी देवी को अत्यधिक रक्तस्राव शुरू हुआ, जो रात भर रुका नहीं। परिजनों ने अस्पताल में लापरवाही का आरोप लगाया और बताया कि गंभीर स्थिति के बावजूद उन्हें रातभर अस्पताल में ही रखा गया।

सुबह उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित परिजन अस्पताल में हंगामा और धरने पर बैठ गए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपित एएनएम को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस घटना ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

14
1429 views

Comment