बिहार: परबत्ता में श्रद्धांजलि सभा में उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शामिल हो सकते हैं
खगड़िया: डुमरिया बुजुर्ग में परबत्ता विधानसभा के प्रथम विधायक की धर्मपत्नी एवं पूर्व विधायक बाबूलाल शौर्य की दादी माँ की श्रद्धांजलि सभा को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक सरगर्मी तेज है। इस कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
स्थानीय प्रशासन ने संभावित वीआईपी आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। हेलीपैड निर्माण के लिए संभावित स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है और कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा कड़ी की गई है। पूर्व विधायक बाबूलाल शौर्य के आवास एवं पैतृक गांव में समर्थकों और नेताओं का तांता लगा हुआ है। क्षेत्र के राजनीतिक दिग्गजों के एक साथ आने से इस शोक सभा का राजनीतिक महत्व भी बढ़ गया है।