शहर में आदर्श ट्रैफिक जोन में बनाए 133 चालान
कोतवाली पुलिस ने शहर के मामा-भांजा चौराहा से वन विभाग रोड को रविवार को एक घंटे के लिए आदर्श ट्रैफिक जोन घोषित किया।इस दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 131 वाहन चालकों के चालान बनाए गए। आगे नियमों की पालना के लिए समझाइश भी की गई। कोतवाली थानाधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि यातायात पुलिस के साथ कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 73 चालान बने। बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चलाने पर 24 चालान बने।इसके अलावा मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने पर 2, बिना बीमा वाहन चलाने पर 2, क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर ले जाने पर 28 चालान बने। नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 2 और शराब पीकर वाहन चलाने पर 2 चालान बने। कार्रवाई से एक लाख रुपए से अधिक का राजस्व मिला।