logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आज जारी होगा हिमाचल बोर्ड 11वीं-12वीं का रिजल्ट, सुबह 11 बजे होगी घोषणा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला आज कक्षा 11वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है। बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई है कि रिजल्ट की घोषणा सुबह 11 बजे की जाएगी।

इस दौरान आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के परिणाम एक साथ जारी किए जाएंगे। साथ ही बोर्ड द्वारा तीनों संकायों की टॉपर्स लिस्ट भी सार्वजनिक की जाएगी।

छात्र लंबे समय से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे, जो अब कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।

52
4577 views

Comment