भुसावल: स्व कु वेदवती कुलकर्णी को श्रद्धांजलि, समाज ने अत्याचार का विरोध किया
भुसावल: श्री ब्राह्मण समाज सेवा मंडल भुसावल द्वारा दिनांक 3/5/2026 रविवार को श्रीराम मंदिर वार्ड स्थित बड़ा हनुमान मंदिर के प्रांगण में स्वर्गीय कु वेदवती कुलकर्णी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर समाज के बंधुओं में गहरा रोष देखा गया और उन्होंने इस अत्याचार की घटना का कड़ा निषेध किया। समाज ने उच्च स्तर पर ज्ञापन देने की योजना भी बनाई है।
कु भारती वैष्णव, सौ उर्मिला तिवारी, सौ रंजना नेवे, सौ सोनार, सौ सुनीता पांडे, कविता वाजपेई, कैलाश उपाध्याय, नमा शर्मा, वेद ओझा, गोपाल जोशी, विनोद शर्मा, आशीष तिवारी, किरण पाथे, सौरभ शर्मा, सुनील जोशी, संदीप जोशी, घनश्याम मिश्रा, अरुणकुमार तिवारी, संजय तिवारी, महेंद्र शुक्ला, योगेश तिवारी सहित असंख्य समाज कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार पर आए संकट को दूर करने के लिए प्रभु से प्रार्थना की।