उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अगले 2 से 3 दिनों में योगी सरकार के मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल और विस्तार की संभावना है। सूत्रों के अनुसार 5 से 7 नए मंत्रियों को मौका मिलने की चर्चा है जबकि कई पुराने मंत्रियों के विभागों में बदलाव हो सकते हैं।
पश्चिम यूपी से जाट और गुर्जर बिरादरी को बड़ा प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना है। साथ ही पूर्वांचल के OBC समुदाय के नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। कुछ मंत्रियों को संगठन में भेजे जाने की चर्चा भी तेज है। अभी तक सरकार या बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। Reporter: Rao Shokeen
Rao Digital India News
ताजा राजनीतिक अपडेट के लिए जुड़े रहें