हिमाचल में सुविधा का दुरुपयोग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल पर्यटकों के लिए बना चार्जिंग प्वाइंट बना कूड़ादान, लापरवाही ने खोली व्यवस्था की पोल
मनाली हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा लगाए गए सार्वजनिक चार्जिंग प्वाइंट का दुरुपयोग सामने आया है। पर्यटकों की सुविधा के लिए बनाए गए इस चार्जिंग स्टेशन को लोगों ने कुछ ही समय में कूड़ादान में तब्दील कर दिया।
वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चार्जिंग प्वाइंट के पास खाने-पीने का कचरा, इस्तेमाल किए गए कप और अन्य गंदगी फैली हुई है। यह दृश्य न केवल स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि लोगों की लापरवाही को भी उजागर करता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें प्रदेश की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे हैं।