रजनीकांत ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारों को बधाई दी
भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रांत सहसंयोजक रजनीकांत ने कहा कि समाज की समस्याओं का समाधान तभी संभव है जब लोकतंत्र के सभी स्तंभ सजग और जिम्मेदार बने रहें। उन्होंने पत्रकारों और छायाकारों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी मीडिया कर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
रजनीकांत ने निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता को समाज को सही दिशा देने का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि पत्रकार केवल समाचारों का प्रसार नहीं करते, बल्कि जनभावनाओं को अभिव्यक्ति देते हुए सत्ता और समाज के बीच सेतु का कार्य भी करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता में सत्य और असत्य के बीच अंतर करने की चुनौती पर भी प्रकाश डाला और उम्मीद जताई कि पत्रकार भविष्य में भी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।