रायबरेली: तेज रफ्तार ऑटो पलटने से युवक की मौत
रायबरेली: सरेनी थाना क्षेत्र के ग्राम विशायकपुर निवासी चंद्रिका प्रसाद ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके भाई गोविंद कुमार (35) 30 अप्रैल की शाम भोजपुर बाजार से सामान लेकर ऑटो रिक्शा संख्या यूपी 33 CT 5617 से घर लौट रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑटो चालक कृष्ण उर्फ पुत्र मन्नू ने वाहन को तेज और लापरवाही से चलाया, जिससे भोजपुर-पूरे पांडे मार्ग स्थित टेरुई पुल के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में गोविंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सीएचसी सरेनी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान रात लगभग 12 बजे उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने थाना सरेनी में लिखित तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।