राजस्थान के 10 जिलों में मौसम का अलर्ट जारी
राजस्थान: मौसम विभाग ने राज्य के बाड़मेर, बूंदी, चूरू, दौसा, हनुमानगढ़, जयपुर, झुंझुनू, करौली, नागौर और टोंक जिलों के लिए अगले तीन घंटे का तात्कालिक अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मौसम अचानक बिगड़ने की संभावना है जिसमें तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।
मौसम विभाग ने 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है। ओलावृष्टि से फसलों और वाहनों को नुकसान पहुंच सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अगले तीन घंटे तक घरों में रहें और खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों। किसानों को अपनी फसल सुरक्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है।