logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखनऊ में भाजपा का महिला आक्रोश मशाल मार्च आयोजित

इनसेप्शन डेली न्यूज़/ID News
पत्रकार संदीप शास्त्री

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महानगर और जिला इकाई की ओर से शनिवार को हजरतगंज क्षेत्र में विशाल ‘महिला आक्रोश मशाल मार्च’ निकाला गया। यह मार्च नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में लोक भवन से अटल चौक (हजरतगंज चौराहा) तक आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।



मार्च के दौरान महिलाओं ने “सपा-कांग्रेस पक्के यार, छीन रहे महिला अधिकार”, “देश की नारी विपक्ष पर भारी” और “बहन-बेटियों का अपमान, सपा-कांग्रेस का पुराना काम” जैसे नारे लगाए। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, ग्राम विकास मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, भाजपा नेत्री उर्मिला सिंह सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया और इसके प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए थे।

28
3113 views

Comment