हरियाणा में खरींडवा डीग पैक्स लिमिटेड में अवैध भर्ती पर एफआईआर आदेश
हरियाणा: खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने गांव यारा निवासी अमित कुमार की शिकायत पर खरींडवा डीग पैक्स लिमिटेड में नियमों के उल्लंघन कर की गई अवैध भर्तियों की जांच के आदेश दिए। एसिस्टेंट रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी की रिपोर्ट में इस अनियमितता का उल्लेख किया गया था।
मंत्री राजेश नागर ने रजिस्ट्रार सहकारी समिति के एआर से पक्ष जानने के बाद आरोपी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।